Site icon Khabribox

जरूरी खबर: अल्मोड़ा में आज इतने घंटे बिजली ‌आपूर्ति रहेगी ‌बंद, नगर व गांवों में इन क्षेत्रों में रहेगी पाॅवर कट, जानें वजह

अल्मोड़ा से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में आज सोमवार 06 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

दी यह जानकारी

विद्युत वितरण खण्ड अल्मोड़ा के विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि 132/33 के.वी. उपसंस्थान स्यालीधार से पिटकुल में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में आवश्यक अनुरक्षण कार्य के प्रस्तावित होने के चलते निम्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति निम्नानुसार बाधित रहेगी।

प्रभावित क्षेत्र व विद्युत आपूर्ति बाधित्व रहने का समय

अल्मोड़ा शहरी क्षेत्र से जुड़े सभी विद्युत उपभोक्ता तथा ग्रामीण क्षेत्र जैसे लमगड़ा, दन्या, जैंती, हवलबाग, कोसी एवं कोसी बाजार, जागेश्वर, सोमेश्वर, ताकुला, कौसानी, धौलादेवी, भैसियाछाना, सेराघाट, बाड़ेछीना, धौलछीना क्षेत्र से जुड़े सभी विद्युत उपभोक्ता प्रभावित होंगे। यह बिजली ‌कटौती सुबह 10 बजे से साढ़े 05 बजे तक की जाएगी।

Exit mobile version