Site icon Khabribox

जरूरी खबर: केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को जारी किए निर्देश, 1st क्लास में एडमिशन के लिए बच्चे की इतनी उम्र होना जरूरी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत सभी राज्यों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं।

केंद्र सरकार ने दिए निर्देश, कक्षा 1 में एडमिशन के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 6 वर्ष हो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह निर्देश क्लास 1 में एडमिशन की उम्र सीमा को लेकर दिए है। केंद्र सरकार ने जारी निर्देश में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कक्षा 1 में एडमिशन के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 6 वर्ष अपनाने को कहा है। जिसमें बताया गया है कि क्लास 1 में दाखिले के लिए एनईपी के अनुसार न्यूनतम उम्र सीमा अपनाएं। इसमें कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र कम से कम 6 वर्ष होनी चाहिए।

Exit mobile version