Site icon Khabribox

CBSE के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, अपने नंबरों से नहीं है खुश, तो है यह विकल्प, देखें

कुछ दिनों पहले सीबीएसई ने बोर्ड का परिणाम जारी किया। जिसमें विद्यार्थियों का अच्छा प्रदर्शन रहा। वहीं बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने बोर्ड परिणाम से असंतुष्ट भी है। इसी बीच सीबीएसई से जुड़ी जरूरी खबर है।

करें ऑनलाइन मोड में आवेदन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले जो भी स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, वह कॉपियों की पुन: जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में ही पूरी की जा सकती है। इसके लिए विद्यार्थी कॉपियों की पुन: जांच के लिए cbse.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

देखें वेबसाइट

विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर कक्षा 12वीं पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Exit mobile version