Site icon Khabribox

रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कंफर्म रेल टिकट को लेकर होगा यह बदलाव, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर है।

यात्रियों को मिलेगी राहत

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे बड़े बदलाव की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बदलाव के तहत यात्रियों को कंफर्म रेल टिकट का डेट बदलने का मौका मिलेगा। वहीं कंफर्म टिकट को आगे की डेट में चेंज कराने पर कैंसिलेशन चार्ज नहीं देना होगा। दरअसल अभी तक यह व्यवस्था है कि टूर प्लान चेंज होने पर आपको अपना टिकट कैंसल कराना होता है और फिर अगली तारीख के लिए नए सिरे से टिकट बुक करना होता है। ऐसे में टिकट कैंसल कराने का पैसा कट जाता है। इसके साथ ही अगली डेट पर कंफर्म टिकट मिल ही जाए, यह भी संभव नहीं होता। वहीं अब इस बदलाव से यात्रियों को राहत मिलेगी।

Exit mobile version