Site icon Khabribox

जरूरी खबर: आज से 31 अक्टूबर तक भवाली से अल्मोड़ा के बीच हाईवे रोजाना 05 घंटे रहेगा बंद, यह रहेगा समय

वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। गरमपानी में भवाली से अल्मोड़ा के बीच हाईवे आज (सोमवार) से 31 अक्तूबर तक कुछ घंटे बंद रहेगा।

पांच घंटे रहेगा बंद

बताया गया है कि यह हाइवे रोजाना पांच घंटे तक बंद रहेगा। हालांकि काम के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए एक-एक घंटे के अंतराल से आवाजाही के लिए समय आवागमन को दिया जाएगा।

पहाड़ी कटान का काम

दरअसल हाईवे के फ्राग प्वाइंट के समीप पहाड़ी कटान का काम के कारण यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में हल्द्वानी से कुमाऊं की ओर जाने वाले यात्रियों को भवाली से रामगढ़ होते हुए अल्मोड़ा की ओर जाने का विकल्प मार्ग ठीक रहेगा। इस संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल को भी पत्र भेज दिया गया है। लोग सुचारू आवाजाही के लिए हल्द्वानी से रामगढ़ होते हुए क्वारब से अल्मोड़ा का मार्ग पकड़ सकते हैं।

यह होगा हाईवे बंद रहने का समय

जिसमें सुबह 8 से 9 बजे, सुबह 10 से 11 बजे, दोपहर 12 से 1 बजे, दोपहर 2 से 3 बजे तथा शाम 4 से 5 बजे के मध्य हाईवे बंद रहेगा।

Exit mobile version