Site icon Khabribox

जरूरी खबर: बैकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर, पढ़िए पूरी खबर

नौकरी का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 दिसंबर है। IDBI बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और एक्जीक्यूटिव सेल्स एंड ऑपरेशन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,100 पदों को भरे जाने की तैयारी है, जिसमें जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए 800 और एग्जीक्यूटिव के लिए 1,300 पद शामिल है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए परीक्षा 31 दिसंबर और एग्जीक्यूटिव सेल्स एंड ऑपरेशन के लिए 30 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

जाने आवेदन की अंतिम तिथि

इसके लिए आवेदन शुरू हो गये हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 दिसंबर है।

देखें वेबसाइट

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in/idbiesonov23/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

Exit mobile version