Site icon Khabribox

अग्निवीर भर्ती को लेकर जरूरी खबर, अब यह टेस्ट भी किया लागू, जानें यह जरूरी अपडेट


अग्निवीर बनने का सपना देख रहें युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। भारतीय सेना ने अग्निवीर की चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है।

एडॉप्टिबिलिटी टेस्ट हुआ लागू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बदलाव के तहत सीबीटी के बाद टाइपिंग टेस्ट और अब एडॉप्टिबिलिटी टेस्ट (अनुकूलन क्षमता कौशल) भी लागू कर दिया गया है। एडॉप्टिबिलिटी टेस्ट में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, दूसरे राज्यों की कला संस्कृति, रहन-सहन और परंपरा के संबंध में अभ्यर्थियों के ज्ञान का परीक्षण होगा। यह टेस्ट ऑनलाइन लिखित परीक्षा के साथ ही आयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा अग्निवीर क्लर्क पद का नाम बदलकर ऑफिस असिस्टेंट कर दिया गया है। इसके अलावा क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट भी पास करना होगा।

देखें वेबसाइट

इन दिनों अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रहे हैं। योग्य अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.inपर 22 मार्च तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version