Site icon Khabribox

जरूरी अपडेट: UPCL का क्विक एक्शन: टावर गिरने के बाद भी नहीं होगा ब्लैकआउट, इस जिले से वैकल्पिक सप्लाई शुरू

अल्मोड़ा/बागेश्वर/रानीखेत: पिथौरागढ़ चंडाक 132 KV मुख्य बिजली लाइन का एक टावर ध्याड़ी के पास क्षतिग्रस्त होने के बाद, बिजली विभाग (UPCL) ने तत्परता दिखाते हुए लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। पूरी तरह से ब्लैकआउट होने के खतरे को टालते हुए विभाग ने रिकॉर्ड समय में नैनीताल जिले से वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी है।
नहीं रहेगा परमानेंट ब्लैकआउट
नैनीताल से बैकअप मिलने के कारण पूरी तरह से बत्ती गुल नहीं होगी। जिसमें रोटेशन के तहत बिजली मिलेगी। लाइन पर अत्यधिक लोड न पड़े और सभी को बराबर बिजली मिलती रहे, इसके लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि 8:00 बजे से केवल समय-समय पर (रोटेशन के आधार पर) थोड़ी-थोड़ी देर के लिए कटौती की जाएगी। साथ ही अल्मोड़ा, रानीखेत और बागेश्वर जिले के लाखों उपभोक्ताओं को इस वैकल्पिक व्यवस्था से भारी असुविधा से बचा लिया गया है।

विभाग की अपील

यूपीसीएल की टीमें मुख्य टावर को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। तब तक उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे भारी बिजली उपकरणों का कम से कम उपयोग करें ताकि लोड कम रहे और कटौती का समय भी घटाया जा सके। विभाग के इस त्वरित एक्शन की सराहना की जा रही है।

Exit mobile version