Site icon Khabribox

LPG गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर जरूरी अपडेट, एलपीजी गैस बुकिंग को लेकर नए नंबर जारी

मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते देश में एलपीजी सप्लाई पर गंभीर असर पड़ा है। तेल और गैस की सप्लाई रुकने से भारत में LPG सिलेंडर संकट गहराता जा रहा है।

देखें यह नंबर

एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की बुकिंग अब नए नंबरों के जरिए आसान हो गई है। इंडेन की ओर से नंबर जारी किए गए हैं। वर्तमान बुकिंग नंबरों पर अधिक भीड़भाड़ के कारण, आप मौजूदा नंबरों के अलावा मिस्ड कॉल या आईवीआरएस के माध्यम से भी एलपीजी रिफिल बुक कर सकते हैं।

इस वजह से बढ़ रही किल्लत

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग के चलते विदेशों से होने वाली LPG सप्लाई प्रभावित हुई है। इसलिए भारत में LPG की किल्लत देखी जा रही है। भारत UAE, कतर, सऊदी अरब, कुवैत जैसे खाड़ी देशों से गैस या पेट्रोलियम मंगवाता है। सप्लाई ईरान के होर्मुज स्ट्रेट से होकर पहुंचती है। ईरान ने जंग के चलते ये रूट बंद कर दिया है।

Exit mobile version