Site icon Khabribox

जरूरी खबर: अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे (NH-109) पर बदला ट्रैफिक प्लान, सफर पर निकलने से पहले नोट कर लें टाइमिंग, देखें नया शेड्यूल

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय राजमार्ग-109 (अल्मोड़ा–क्वारब) पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है। हाईवे पर हिल साइड और वैली साइड सुरक्षा कार्यों को समयबद्ध और सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।

आदेश जारी

यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव के संशोधित आदेश जारी किए हैं, जो अग्रिम आदेशों तक लागू रहेंगे। मरीजों को लाने-ले जाने वाली एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। किसी भी आपातकालीन या आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए संबंधित उप जिलाधिकारी (SDM), पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को मौके पर आवश्यकतानुसार निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।
जानें नया ट्रैफिक शेड्यूल

​हाईवे पर निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के चल सके और राहगीर भी सुरक्षित रहें, इसके लिए समय सारिणी को दो हिस्सों में बांटा गया है।
•  ​सुबह 03:00 बजे से प्रातः 08:30 बजे तक: इस समयावधि में मार्ग पर केवल भारी वाहनों का आवागमन हो सकेगा।
•  ​प्रातः 08:30 बजे के बाद: सुबह साढ़े आठ बजते ही इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, ताकि कंस्ट्रक्शन का काम तेजी से किया जा सके।

​छोटे व हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

​यदि आप कार, बाइक या अन्य हल्के वाहनों से यात्रा कर रहे हैं, तो आपके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
• ​चौसली–क्वारब वैकल्पिक मोटर मार्ग भारी वाहनों को छोड़कर, अन्य सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह खुला रहेगा।

Exit mobile version