Site icon Khabribox

जरूरी अपडेट: क्वारब में अब 30 अप्रैल तक रात में बंद रहेगा यातायात, यह रहेगा विकल्प मार्ग

जरूरी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा- हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब में हो रहे भूस्खलन के कारण रात में वाहनों की आवाजाही को प्रशासन ने 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है।

आवाजाही पर प्रतिबंध आगे बढ़ाया

जानकारी के अनुसार अब 30 अप्रैल तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक एनएच पर वाहन नहीं चलेंगे। इस संबंध में शुक्रवार को डीएम आलोक कुमार पांडे ने आदेश जारी किए हैं। रात के समय खतरे को देखते हुए अब प्रशासन ने फिर से आदेश जारी कर अगले 19 दिन के लिए आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। इससे पहले प्रशासन की ओर से 11 अप्रैल तक रात के समय वाहनों का संचालन बंद रखने के आदेश जारी किए थे।

विकल्प मार्ग

इस दौरान विकल्प के रूप में अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक- मोटरमार्ग और खैरना- रानीखेत-मोटर मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है।

Exit mobile version