Site icon Khabribox

नैनीताल में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया कन्या पूजन, मां महागौरी से की लोककल्याण की कामना

​नैनीताल: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर मां महागौरी की आराधना के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. नंदिता के साथ अपने नैनीताल स्थित आवास पर विधि-विधान से कन्या पूजन किया।
​
किया कन्या पूजन

इस पवित्र अवसर पर एसएसपी दम्पति ने आदिशक्ति मां दुर्गा का स्वरूप मानी जाने वाली कन्याओं का पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के चरण धोकर उन्हें आदरपूर्वक भोजन कराया तथा उपहार एवं दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि वे समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करें। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन हमारी भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के सम्मान, अटूट श्रद्धा और पवित्रता का प्रतीक है। नवरात्रि का यह पर्व समाज में सकारात्मकता, आपसी सद्भाव और नारी शक्ति के प्रति सम्मान का संदेश देता है। पूजन के उपरांत एसएसपी नैनीताल ने एक बार फिर प्रदेश और देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सकुशल और मंगलमय जीवन की कामना की।

Exit mobile version