Site icon Khabribox

वूमेंस उत्तराखंड प्रीमियर लीग में अल्मोड़ा की जासिया अख्तर ने जड़ा लीग का पहला शतक, चमोली को दी शिकस्त

अल्मोड़ा की जासिया अख्तर ने वूमेंस उत्तराखंड प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन के साथ शतक जड़ दिया।

अल्मोड़ा ने चमोली को हराया

अल्मोड़ा फ्लेमिंग बर्ड की कप्तान जासिया अख्तर लीग का पहला शतक जुड़ा। जासिया ने 56 गेंदों में चार छक्के व 16 चौकों की मदद से 107 रनों की नाबाद पारी खेली। मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 148 रन बनाए। कप्तान जासिया अख्तर ने नाबाद 107 रन बनाए। नीलम ने 20 रनों की पारी खेली। चमोली प्रिंसेस की सभ्या को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चमोली प्रिंसेस कमजोर शुरुआत के चलते 14.3 ओवर में 58 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए कंचन परिहार ने सर्वाधिक 25, मानसी जोशी ने 13 रन बनाए। अल्मोड़ा फ्लेमिंग बर्ड के लिए अंजली कठैत ने तीन, रूचि चौहान ने दो, जेसल व सेफिना ने एक-एक विकेट लिया। देहरादून क्वींस और नैनीताल पैंथर्स के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में पहले खेलने उतरी नैनीताल पैंथर्स ने करीना नेगी 19, राघवी बिष्ट 18 व पूनम राउत 14 के दम पर 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 78 रन बनाए।

Exit mobile version