Site icon Khabribox

इस राज्य में लोमड़ी और सियार के हमले से होने वाली जनहानि को किया राज्य आपदा घोषित, मिलेगा इतने लाख का मुआवजा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तर प्रदेश में अब लोमड़ी और सियार के काटने से मौत होने पर परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।

दिया जाएगा इतना मुआवजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें प्रभावित परिवार को 4 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। इसके लिए यहां सरकार ने लोमड़ी और सियार के हमले से होने वाली जनहानि को राज्य आपदा घोषित किया है। इसके साथ ही अब राज्य आपदा की इस श्रेणी में कुल 11 वन्यजीव शामिल कर लिए गए हैं। जिसमे यूपी में बाघ, शेर, तेंदुआ, भेड़िया, लकड़बग्घा, मगरमच्छ, हाथी, गैंडा और जंगली सुअर के हमले से मौत होने पर पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाता है। इन सभी जानवरों को मानव-वन्यजीव संघर्ष की श्रेणी-1 में रखा गया है। वहीं लोमड़ी और सियार को श्रेणी-2 में रखा गया है।

Exit mobile version