Site icon Khabribox

IND vs AUS: भारत-आस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी मुकाबला, पर्थ टेस्ट में भारत ने तोड़ा आस्ट्रेलिया का घमंड

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू हो गई है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे से खेला जा रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया‌। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से शिकस्त दी। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में कंगारू टीम 238 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही भारत ने पहला टेस्ट 295 रन से जीतकर 1-0 की बढ़त बनाई है।

भारत की टीम

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।
रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद

आस्ट्रेलिया की टीम

 पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क

Exit mobile version