Site icon Khabribox

IND vs AUS: भारत-आस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी मुकाबले का पांचवां टेस्ट मैच, आस्ट्रेलिया ने सिडनी में भारत को इतने विकेट से हराया

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू हो गई है। अब इसका पांचवां टेस्ट मैच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का 5वां और आखिरी टेस्ट मैच शुक्रवार (3 जनवरी)से खेला जा रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट मैच सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार (3 जनवरी) से खेला गया है। जिसमें भारत की टीम पहली पारी में 185 रन पर आउट हुई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 181 रन बनाए। तीसरे दिन पहले सत्र में भारतीय टीम 157 रन पर आउट हो गई। उसे 161 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया को 162 का टारगेट मिला। आज रविवार को तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की। भारत ने दूसरी पारी में 157 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा था। इसे ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज जीती है। साथ ही आस्ट्रेलिया ने भारत को 3-1 से हरा दिया है और 1 दशक का सूखा खत्म किया ‌।

भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप

आस्ट्रेलिया की टीम

 पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वानी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी

Exit mobile version