Site icon Khabribox

IND vs AUS: भारत-आस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी मुकाबले का चौथा टेस्ट मैच, ऑस्ट्रेलिया की इतने रनों से हुई जीत, सीरीज में 2-1 से बढ़त

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू हो गई है।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला गया। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई। भारत के सामने 340 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय पारी एक दिन में ही सिमट गई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में 184 रन से हरा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेलबर्न में टीम इंडिया की टेस्ट में यह 13 साल बाद हार है। इससे पहले भारतीय टीम को 2011 में हार मिली थी। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में चार टेस्ट के बाद 2-1 की बढ़त बना ली है।

भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप

आस्ट्रेलिया की टीम

 पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वानी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी

Exit mobile version