क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू हो गई है।
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
📌📌भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला गया। जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट में 10 विकेट के अंतर से हराया है। पहली पारी में 157 रन से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में महज 175 रन पर ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 19 रन का लक्ष्य मिला। जिसे उसने आसानी से हासिल कर लिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारतीय टीम ने पर्थ टेस्ट में 295 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।
भारत की टीम
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।
रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद
आस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क