Site icon Khabribox

IND vs AUS:  टीम इंडिया का एडिलेड में 17 साल से चला आ रहा विजयी अभियान रुका, आस्ट्रेलिया ने इतने विकेट से जीता दूसरा वनडे, सीरीज में 2-0 की बढ़त

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया और आस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज चल रही है।

आज के मैच के नतीजे

जिसमें आज गुरुवार 23 अक्टूबर को दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच एडिलेड में खेला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला गया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 264 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 8 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया‌ और ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से यह मैच जीत लिया। जिसमें रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 61 रन की पारी खेली। वहीं विराट कोहली एक बार फिर शून्य पर एलबीडब्लू होकर पवेलियन लौट गए। एडम जम्पा ने चार विकेट लिए। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 की अजेय बढ़त मिल गई है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में 17 साल बाद भारत को वनडे मैच हराया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले भारत ने 2008 के बाद से इस मैदान पर कोई मैच नहीं हारा था। भारत ने आखिरी बार फरवरी, 2008 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 रन से हार झेली थी। 2019 के बाद पहली बार इस मैदान पर भारत एडिलेड में वनडे मैच खेलने उतरा था।

भारतीय टीम

 रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम

ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिचेल स्टार्क, जेवियर बार्टलेट, जोश हेजलवुड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन।

Exit mobile version