Site icon Khabribox

IND vs ENG 1st T20: भारत ने इंग्लैंड को इतने विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज 22 जनवरी से शुरू हो गई है।

भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर हैं और यहां पर दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। बीते कल खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 132 रन बनाए थे, लेकिन अभिषेक ने 34 गेंदों पर पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से 79 रन बनाए जिसके दम पर भारत ने 12.5 ओवर में तीन विकेट पर 133 रन बनाकर मैच जीता। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

टी20 सीरीज
🏏🏏दूसरा टी20 मैच- 25 जनवरी, चेन्नई में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

भारत की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती , रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

इंग्लैंड की टीम

जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, मार्क वुड

Exit mobile version