Site icon Khabribox

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के चौथे मैच के रिजल्ट्स, भारत ने इंग्लैंड को हराकर बनाई अजेय बढ़त

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज 22 जनवरी से शुरू हो गई है।

भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर हैं और यहां पर दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुरुवार (31 जनवरी) को इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या की अर्धशतकीय पारी से टीम इंडिया ने 181 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रन के स्कोर सिमट गई। वहीं भारत ने इंग्लैंड को 5 मैच की टी20 सीरीज के चौथे मैच में 15 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने 3-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।

भारत की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती , रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

इंग्लैंड की टीम

जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, मार्क वुड

Exit mobile version