Site icon Khabribox

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज: भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को 150 रनों से हराया, 4-1 से जीती सीरीज

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज 22 जनवरी से शुरू हुई।

भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर हैं और यहां पर दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में रहीं। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का समापन भारत ने मुंबई में बड़ी जीत के साथ की। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम में इंग्लैंड को 4-1 से हरा दिया। भारत ने रविवार को आखिरी टी20 मैच में इंग्लैंड को 150 रनों से हराया। अभिषेक शर्मा की (135) के शतकीय तूफान में इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा। भारत ने 248 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पारी 10.3 ओवर में 97 रनों पर सिमट गई। 

भारत की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती , रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

इंग्लैंड की टीम

जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, मार्क वुड

Exit mobile version