क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। अंडर -19 वर्ल्ड कप में आज फाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड टीम से हुआ। जिसमें आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम किया।
भारत की शानदार जीत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आज भारत का सामना इंग्लैंड से हुआ।खिताबी मुकाबला आज 6 फरवरी को खेला गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप चैंपियन बनी है। भारतीय टीम ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता था। भारतीय टीम का ये लगातार छठा और कुल 10वां फाइनल था। दूसरी ओर इंग्लैंड ने सिर्फ 1 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता। साल 1998 के फाइनल में उसने न्यूजीलैंड को हराया था। फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया है। जिसमें वैभव सूर्यवंशी (175 रन) की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 412 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य दिया। वैभव ने सिर्फ 55 गेंदों नें शतक ठोका, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। वैभव ने 80 गेंदों में 15 चौके और 15 छक्कों के दम पर 175 रनों की पारी खेली। टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में 311 रनों पर सिमट गई।
भारत का शानदार प्रदर्शन
अंडर-19 क्रिकेट के इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 54 मैच खेले गए हैं। इनमें से 40 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड को केवल 13 मैचों में सफलता मिली है। एक मैच टाई रहा है। भारत का जीत का प्रतिशत 74.07% है। भारतीय टीम ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। 2016 के बाद से भारत ने हर बार फाइनल में जगह बनाई है। वहीं इंग्लैंड ने एकमात्र खिताब 1998 में जीता था।
भारत अंडर 19 प्लेइंग 11
एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
इंग्लैंड प्लेइंग 11
थॉमस रीयू (कप्तान/विकेटकीपर), बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूर्स, बेन मेयेस, कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लुम्सडेन, एलेक्स फ्रेंच।