Site icon Khabribox

IND vs PAK: बर्मिंघम में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, भारत ने 64 रनों से जीता महामुकाबला, स्मृति मंधाना चमकीं, दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। महिला टी20 विश्व कप 2026 के छठे मैच में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 64 रनों से करारी शिकस्त दे दी है।

भारत ने पाकिस्तान को हराया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल रविवार (14 जून) को बर्मिंघम में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम महज़ 106 रनों पर सिमट गई। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शैफाली वर्मा ने पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर आक्रामक शुरुआत दी, हालांकि वह 6 रन बनाकर ही आउट हो गईं। इसके बाद उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने मोर्चा संभाला और 44 गेंदों पर 68 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों पर 36 रन बनाए, हालांकि वह क्रीज पर थोड़ा संघर्ष करती नजर आईं। अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने महज़ 17 गेंदों पर 34 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत का स्कोर 170 तक पहुंचाया। भारतीय स्टार स्पिनर दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। साथ ही वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं। अन्य बल्लेबाजों में जेमिमा रोड्रिग्स और भारती फुलमाली ने 1-1 रन बनाए, जबकि दीप्ति शर्मा 12 और श्रेयांका पाटिल 1 रन पर नाबाद रहीं। पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि तस्मिया रुबाब और रमीन शमीम को 1-1 विकेट मिला।

टीमों का प्रदर्शन

भारतीय बल्लेबाजरन (गेंदें)पाकिस्तानी गेंदबाजविकेट
स्मृति मंधाना68 (44)सादिया इकबाल2/25
हरमनप्रीत कौर36 (35)फातिमा सना2/30
ऋचा घोष34 (17)रमीन शमीम1/28
पाकिस्तानी बल्लेबाजरन (गेंदें)भारतीय गेंदबाजविकेट
मुनीबा अली41 (34)दीप्ति शर्मा5/15
आलिया रियाज18 (16)श्री चरणी3/20
गुल फिरोजा12 (11)शैफाली वर्मा1/10



भारत टीम

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

पाकिस्तान टीम

मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, सायरा जबीन, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रामीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल।

Exit mobile version