Site icon Khabribox

IND vs PAK U19 World Cup: टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराया, अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। अंडर -19 वर्ल्ड कप में सुपर-6 के मुकाबले में भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है।

भारत की शानदार जीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स में इंडिया अंडर 19 टीम का सामना पाकिस्तान अंडर 19 टीम के साथ हुआ। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। भारत ने पहले खेलते हुए 49.5 ओवर में 252 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 46.2 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। भारत ने इसी के साथ सेमीफाइनल में भी अजेय रहते हुए जगह बनाई है। वैभव 30 रन जबकि कप्तान आयुष डक पर आउट हुए। एरोन जॉर्ज ने 16 रन की पारी खेली जबकि विहान ने 21 रन बनाए। वेदान्त ने अपना अर्धशतक 74 गेंदों पर पूरा किया और वो 64 रन बनाकर आउट हुए। अभिज्ञान 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और अंबरीश ने 21 रन बनाए। कनिष्क चौहान ने 35 रन बनाए। खिलान पटेल ने 15 गेंदों पर 21 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुभान ने सबसे ज्यादा 3 जबकि मो. सय्याम ने 2 विकेट लिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया। अब भारतीय टीम दूसरे सेमीफाइनल में 4 फरवरी को हरारे में अफगानिस्तान का सामना करेगी। वहीं पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से 3 फरवरी को बुलावायो में होगा। वहीं खिताबी मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाना है।

भारत अंडर 19 प्लेइंग 11

एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

पाकिस्तान प्लेइंग 11

हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा।

Exit mobile version