Site icon Khabribox

IND vs ZIM 2nd T20I: टीम इंडिया की शानदार वापसी, जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत का जिम्बाब्वे दौरा छह जुलाई से शुरू हो गया है। आज भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 में 100 रन से हरा दिया। इसके साथ ही ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में  भारतीय टीम ने हार का बदला दूसरे मुकाबले में ले लिया।

खेले जाएंगे पांच टी20 मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम्बाब्वे दौरा छह जुलाई से शुरू हो गया है। जिसमें पांच टी20 मैच खेले जायेंगे। आज खेले गये मुकाबले में अभिषेक शर्मा के शतक और ऋतुराज गायकवाड के 77 रन के सहारे भारत ने 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में जिम्बाब्वे 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। यह भारत की जिम्बाब्वे के खिलाफ रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत रही। इसके साथ ही सीरीज में 1-1 की बराबरी पर कर ली।

भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे के लिए

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, नीतिश रेड्डी, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

जिम्बाब्वे टीम

सिकंदर रजा (कप्तान), अकरम फ़राज़, बेनेट ब्रायन, कैंपबेल जॉनथन, चतारा तेंदई, जोंगवे ल्यूक, काइया इनोसेंट, मडेंडे क्लाइव, मधेवेरे वेस्ली, मारुमानी तदिवनाशे, मसाकाद्जा वेलिंगटन, मावुता ब्रैंडन, मुज़ाराबानी ब्लेसिंग, मायर्स डायन, नकवी अंतुम, नगरावा रिचर्ड, शुम्बा मिल्टन।

Exit mobile version