Site icon Khabribox

ढाका में एशियाई पुरूष हॉकी चैंपियन्‍स ट्रॉफी में भारत ने जापान को हराया

ढाका में एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता के अंतिम राउंड रोबिन मैच में कल भारत ने जापान को छह शून्य से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने अजेय रहते हुए लीग राउंड का सफर पूरा किया और शीर्ष स्थान हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत ने अब तक के अपने चार लीग मैचों में तीन में जीत हासिल की

भारत ने अब तक के अपने चार लीग मैचों में तीन में जीत हासिल की है और एक मैच ड्रॉ रहा है। इससे पहले भारत ने मेजबान बंगलादेश को 9-0 और पाकिस्तान को 3-1 से हराया था। कोरिया के साथ मैच ड्रॉ रहा। भारत चार मैचौं में दस अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा।

Exit mobile version