Site icon Khabribox

मैजिक की अंतरराष्ट्रीय दुनिया में भारत ने रचा नया इतिहास, सुहानी शाह को ‘जादू के ओलंपिक’ में मिला सबसे प्रतिष्ठित सम्मान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इटली में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक आयोजित हुई। जिसमें भारत की जानी-मानी मेंटलिस्ट और मैजिशियन सुहानी शाह को ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर’ का अवॉर्ड मिला है।

भारत ने बनाया रिकॉर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक 2025 को ‘जादू का ओलंपिक’ भी कहा जाता है। जिसमें सुहानी शाह को Fédération Internationale des Sociétés Magiques( FISM) में बेस्ट ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर का अवॉर्ड प्रदान किया गया है। यह अवॉर्ड दुनियाभर के मैजिशियन के लिए सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। सुहानी की इस उपलब्धि ने भारत को ग्लोबल मैजिशियन मंच पर एक नई पहचान दी है। जिसमें सुहानी शाह ने जैक रोड्स, जेसन लाडान्ये और मोहम्मद इमानी जैसे इंटरनेशनल लेवल के आर्टिस्ट को पछाड़ ये अवॉर्ड अपने नाम किया है।

Exit mobile version