Site icon Khabribox

पैरा एशियाई खेलों में भारत ने रचा इतिहास, तोड़े रिकॉर्ड, 111 मेडल के साथ खत्म किया अभियान

भारत ने एशियन गेम्स 2023 में शानदार प्रदर्शन के साथ इतिहास रच दिया। जिसके बाद अब पैरा एशियाई में भारत अपना शानदार प्रदर्शन किया।

पैरा एशियाई खेलों का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के हांगझू में 22 से 28 अक्टूबर तक पैरा एशियाई खेलों का आयोजन हुआ। जिसमें चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारत ने 313 खिलाड़ियों का दल भेजा है। इस बार एशियन पैरा गेम्स में 22 खेलों में कुल 566 गोल्ड दांव पर हैं। इन्हें हासिल करने के लिए 43 देशों के करीब 4000 पैरा एथलीट इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। वर्ष 2018 में जकार्ता पैरा एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने 72 पदक जीते थे। इस बार भारतीय टीम 111 से ज्यादा पदक जीते।

भारत ने जीते इतने पदक

भारत का शानदार प्रदर्शन रहा है। हांगझू में प्रतियोगिता में भारत के पदकों की संख्या 111 हो गई। पैरा एथलीटों ने 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य के साथ कुल 111 पदक जीते। यह पैरा एशियाई खेलों में भारत द्वारा जीते गए रिकॉर्ड पदक हैं। भारतीय पैरा एथलीटों ने शनिवार को इतिहास रच दिया जब उन्होंने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में अपना अभियान अभूतपूर्व 111 पदकों के साथ समाप्त किया।

Exit mobile version