Site icon Khabribox

पैरा एशियाई खेलों में भारत ने रच दिया इतिहास, चार दिन में जीते 75 मेडल

भारत ने एशियन गेम्स 2023 में शानदार प्रदर्शन के साथ इतिहास रच दिया। जिसके बाद अब पैरा एशियाई में भारत अपना शानदार प्रदर्शन कर रहा है।

पैरा एशियाई खेलों का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के हांगझू में 22 से 28 अक्टूबर तक पैरा एशियाई खेलों का आयोजन होगा। जिसमें चौथे एशियाई पैरा खेलों में भारत ने 313 खिलाड़ियों का दल भेजा है। इस बार एशियन पैरा गेम्स में 22 खेलों में कुल 566 गोल्ड दांव पर हैं। इन्हें हासिल करने के लिए 43 देशों के करीब 4000 पैरा एथलीट इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। वर्ष 2018 में जकार्ता पैरा एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने 72 पदक जीते थे। इस बार भारतीय टीम 120 से ज्यादा पदक जीतेगी।

भारत ने जीते इतने पदक

भारत की शानदार शुरुआत हो गई है। हांगझू में प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत के पदकों की संख्या 75 हो गई। इसमें 17 स्वर्ण, 21 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके साथ ही भारत ने पिछले सभी एशियन पैरा गेम्स में जीते अपने पदकों की संख्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Exit mobile version