देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत को पहला AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से चलने वाला मोबाइल एंटी-ड्रोन पैट्रोल व्हीकल मिल गया है।
देश के अंदर सेंसिटिव एरिया की ड्रोन हमलों से करेगा रक्षा
इसका नाम ‘इंद्रजाल रेंजर’ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे हैदराबाद की एक डिफेंस कंपनी ने बनाया है। जो भारत की सीमाओं के साथ देश के अंदर सेंसिटिव एरिया की ड्रोन हमलों से रक्षा करेगा। यह एंटी-ड्रोन सिस्टम एक मजबूत टोयोटा Hilux 4×4 गाड़ी पर लगाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह रेंजर 10 किलोमीटर की दूरी से ही दुश्मन के ड्रोन को पहचान लेता है और उस पर नजर रखना शुरू कर देता है। वहीं, 4 किलोमीटर के दायरे में ही खतरे का पूरी तरह से खात्मा कर सकता है। यह पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलता है।
खास है परफार्मेंस
इंद्रजाल रेंजर को 2.8 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। 201hp की पावर और 500Nm का टॉर्क है। साथ ही टॉप स्पीड 180kmph है। 0-100kmph की स्पीड 10 सेकेंड्स में 4×4 ऑल व्हील ड्राइव सेटअप व ऑफ-रोड मोड्स (सैंड, मड, रॉक) मिलते हैं।