Site icon Khabribox

India News: अविश्वसनीय: देश में पहली बार, किसी इंसान में धड़का मशीनी दिल, इस अस्पताल ने बनाया इतिहास, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिल्ली से एक अविश्वसनीय मामला सामने आया है। यहां चिकित्सकों ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है।

महिला को मिली नई जिंदगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैंट आर्मी हॉस्पिटल ने यह अद्भुत कारनामा किया है। यह देश में पहली बार हुआ है, जब किसी इंसान में मशीनी दिल धड़का है। दिल्ली कैंट आर्मी हॉस्पिटल ने पहली बार Left Ventricular Assist Device (LVAD) इम्प्लांट किया है और नया इतिहास भी बना दिया है। यह मेकैनिकल हार्ट एक 49 साल की महिला पेशेंट में इम्प्लांट किया गया है । मेकैनिकल हार्ट इम्प्लांट कर एक महिला मरीज को नई जिंदगी दी है।

हार्ट फेल्योर के लास्ट फेज के मरीजों के लिए वरदान होगी यह डिवाइस – रक्षा मंत्रालय

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला पूर्व सैनिक की पत्नी हैं। जिनको पिछले दो सालों से हार्ट ट्रांसप्लांट‌ का इंतजार था। जिससे उनकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही थी। जिसके बाद LVAD यानी ‘मेकैनिकल हार्ट’ को इम्प्लांट करने का फैसला लिया गया। मेकैनिकल हार्ट लगने के बाद अब महिला मरीज की हालत स्थिर है। जो चिकित्सकों की निगरानी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि इसके लगाने के बाद महिला को हार्ट ट्रांसप्लांट की जरुरत नहीं होगी, क्योंकि यह लंबे समय तक काम करेगा और हेल्दी रखेगा। यह प्रॉसेस (हार्टमेट-3) HeartMate 3 डिवाइस के इस्तेमाल से की गई है। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया कि यह डिवाइस हार्ट फेल्योर के लास्ट फेज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Exit mobile version