Site icon Khabribox

भारत के पास अब 12-18 वर्ष के बच्चों के लिए
कोविड के दो टीके उपलब्‍ध

भारत के औषधि महानियंत्रक-डीसीजीआई ने 12 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए कोविड टीके कॉर्बेवैक्स के आपात उपयोग की मंजूरी दे दी है। वैक्सीन को हैदराबाद स्थित दवा कंपनी बायोलॉजिकल ई लिमिटेड ने विकसित किया है। यह देश की पहली स्वदेशी रूप से विकसित रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन प्रोटीन सब-यूनिट कोविड वैक्सीन है। इससे पहले, टीके को पिछले साल दिसंबर में वयस्क आबादी के लिए आपात उपयोग की मंजूरी  प्राप्त हुई थी।

कोविड के दो टीके उपलब्‍ध हैं

नीति आयोग के स्‍वास्‍थ सदस्‍य डॉक्‍टर वी के पॉल का कहना है कि  भारत के पास बच्‍चों के लिए अब कोविड के दो टीके उपलब्‍ध हैं।

इंट्रामस्क्युलर माध्यम से दी जायेगी

कॉर्बेवैक्स टीके की दूसरी खुराक 28 दिन के अंतराल पर इंट्रामस्क्युलर माध्यम से दी जायेगी। इसे 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा जा सकता है।

Exit mobile version