इंडिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में पीवी सिंधु और एच एस प्रणॉय अपने-अपने मुकाबले जीतकर सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। जबकि साइना नेहवाल भारत की ही मालविका बसोड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। क्वार्टर फाइनल में सिंधु का मुकाबला भारत की ही अशमिता चालिहा से होगा।
पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में एच एस प्रणॉय का सामना लक्ष्य सेन से होगा
पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में एच एस प्रणॉय का सामना लक्ष्य सेन से होगा। मिथुन मंजूनाथ से वॉकओवर मिलने के कारण एच एस प्रणॉय क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। मिथुन मंजूनाथ कोविड संक्रमित पाए गए थे।
ये टूर्नामेंट के बाहर
इस बीच, शीर्ष वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत सहित अश्विनी पोनप्पा, रीतिका राहुल ठक्कर, टिरिसा जॉली, सिमरन अमनसिंह और खुशी गुप्ता कोरोना संक्रमित होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।