Site icon Khabribox

भारत-पाकिस्तान वाॅर: भारत ने पाक को दिया करारा जवाब, पाकिस्तानी चौकियों और आतंकी लॉन्चपैड्स को भारतीय सेना ने किया तबाह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।

भारत का एक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय आर्मी, एयरफोर्स और इंडियन नेवी ने मोर्चा खोल दिया है‌। इसी कड़ी में अब भारतीय सेना ने जम्मू के पास उन पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया है जहां से पाकिस्तान की ओर से ट्यूब लॉन्च ड्रोन दागे जा रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया कि सेना की इस सटीक कार्रवाई में पाकिस्तान की ओर से चल रहे ड्रोन हमलों की जड़ को निशाना बनाया गया। सेना ने इसका वीडियो भी जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 26 जगहों को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया था। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी ड्रोनों को मार गिराया था।

Exit mobile version