Site icon Khabribox

भारत-पाकिस्तान वाॅर: पाकिस्तान ने फिर की दगाबाजी, 04 घंटे में ही तोड़ा युद्धविराम, जम्मू-कश्मीर में फिर ड्रोन से हमले व शुरू की गोलीबारी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।

भारत और पाकिस्तान तनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच थोड़ी देर पहले एक खबर सामने आई कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक सीजफायर पर सहमति बनी है। इस संबंध में पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMO) ने भारत के DGMO को फोन किया। इस कॉल के दौरान दोनों देशों के बीच एक सीजफायर पर सहमति बनी। यह जानकारी विदेश सचिव विक्रम मिश्री की ओर से दी गई। उन्होंने बताया कि उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 05:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि DGMO स्तर पर अगली बातचीत कब 12 मई को दोपहर 12 बजे की जाएगी।

पाकिस्तान ने की गोलीबारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी की बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए ताजा युद्धविराम समझौते को महज चार घंटे में ही पाकिस्तान ने तोड़ दिया है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने फिर दगाबाजी करते हुए जम्मू के अखनूर में एलओसी पर गोलीबारी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने आज शनिवार रात 08 बजे से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में ड्रोन हमले और भारी गोलाबारी शुरू की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने अखनूर, राजौरी और आरएस पुरा सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी की है। इसके अलावा खबर यह भी है कि जम्मू के पलांवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भी संघर्ष विराम उल्लंघन किया।पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई स्थानों पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव फिर से बढ़ गया है। साथ ही एक संदिग्ध ड्रोन को लेकर कश्मीर के बारामूला जिले में धमाका हुआ है। बारामुला में एक ड्रोन से अटैक हुआ है। सरकार ने बीएसएफ को पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा है। इन घटनाओं के बाद जम्मू के बड़े हिस्से में ब्लैकआउट कर दिया गया है। बारामुला में भी ब्लैकआउट किया गया है। श्रीनगर के कई इलाकों में बिजली गुल हुई है। इसके अलावा फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पंजाब के अन्य हिस्सों में ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर, राजस्थान-पंजाब में फिर ब्लैकआउट कर दिया गया है। साथ ही लोगों को घरों से बाहर न निकलने की एडवाइजरी जारी की गई है।

Exit mobile version