Site icon Khabribox

भारत की एतिहासिक जीत, वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया, ढाई दिन में जीता अहमदाबाद टेस्ट, जडेजा ने लिए 04 विकेट

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद टेस्ट खेला जा रहा है। जिसका ढाई दिन में ही अंत हो गया है।

भारत की शानदार जीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें भारत ने यह मुकाबला पारी और 140 रन से जीत लिया है। इसी के साथ दो मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है। भारत ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया है। कप्तान के तौर पर शुभमन गिल की यह घर में पहली टेस्ट जीत है। जिसमें स्पिनर्स ने मिलकर कुल 7 विकेट चटकाए। वेस्टइंडीज की दूरी पारी 146 रन पर सिमट गई। जिसमें केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा की बेहतरीन शतकीय पारी के साथ गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

दिल्ली में दूसरा मुकाबला

भारतीय ऑलराउंडर और उपकप्तान रविंद्र जडेजा को अहमदाबाद टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। जिसके बाद अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर से दिल्ली में खेला जाएगा।

Exit mobile version