Site icon Khabribox

उत्तराखंड की वादियों में भारत-UAE सेना का पराक्रम: ‘माउंटेन गार्जियन 2026’, युद्धाभ्यास से मजबूत हो रहे रक्षा संबंध

उत्तराखंड: उत्तराखंड के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड इन दिनों भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास जारी है।

इतने जवान शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों की सेनाओं के बीच ‘माउंटेन गार्जियन 2026’ नाम से साझा सैन्य अभ्यास चल रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य आपसी तालमेल, सामरिक सहयोग और आतंकवाद विरोधी अभियानों (सब-कन्वेंशनल ऑपरेशंस) की रणनीतियों को और अधिक धार देना है। यह सैन्य अभ्यास 5 अक्टूबर से शुरू हुआ है जो 18 अक्टूबर तक चलेगा। पूरे दो हफ्ते (14 दिन) तक चलने वाले इस संयुक्त अभ्यास में दोनों देशों के कुल 92 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें भारत और यूएई के बराबर-बराबर जवान शामिल हैं।

भारतीय सेना

इस अभ्यास में भारत की ओर से प्रतिष्ठित ‘भैरव बटालियन’ के जवान अपना दमखम दिखा रहे हैं।

यूएई सेना

यूएई की ओर से उनकी ‘माउंटेन इन्फैंट्री बटालियन’ के सैनिक इस ड्रिल का हिस्सा बने हैं।
​

Exit mobile version