Site icon Khabribox

भारत बनाम इंग्लैंड: आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैनचेस्टर में होगी भिड़ंत, जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी श्रेयस की ‘सेना’

​क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस मैच के दूसरे मुकाबले के समय में बड़ा बदलाव किया गया है।

चार जुलाई को दूसरा मैच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया था, जो बारिश के कारण बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया था। आज 4 जुलाई (शनिवार) को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाला यह दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा। यदि मौसम साफ रहता है, तो यह मुकाबला रात 11:00 बजे तक समाप्त हो जाएगा। अब यह मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे के बजाय शाम 7:00 बजे शुरू होगा।


​पहले मैच के परिणाम

​चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने मात्र 6 रन के स्कोर पर ही संजू सैमसन (1 रन) और ईशान किशन (0 रन) के विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। अभिषेक शर्मा ने मात्र 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से तूफानी 59 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर के 100 छक्के पूरे किए और ऐसा करने वाले सबसे कम गेंदों का सामना करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।श्रेयस अय्यर कप्तान ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 47 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 6 चौके शामिल थे शिवम दुबे ने नाबाद 42 रनों का अहम योगदान दिया, जिससे भारत 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।

Exit mobile version