क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत का श्रीलंका दौरा शुरू हो गया है। भारतीय टीम इस दौरे का आगाज 27 जुलाई से हो गया है। जहां 3 मैचों की टी20 और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है।
खेले जाएंगे इतने मैच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम गंभीर इस श्रीलंका दौरे से ही अपनी कोचिंग का आगाज करेंगे। यह सभी मुकाबले पल्लेकेल में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी।
भारत की टीम
टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मो. सिराज.
देखें भारत-श्रीलंका का शेड्यूल
दूसरा टी20 मैच: 28 जुलाई को पीआईसीएस, पल्लेकेले, शाम 7 बजे भारतीय समयानुसार।
कल कौन जीता
भारत ने श्रीलंका दौरे का आगाज पल्लेकेले स्टेडियम में जीत के साथ किया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 43 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान के साथ 213 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवरों में ऑलआउट होने तक 170 रन ही बना सकीसकी।