Site icon Khabribox

भारत को जल्द मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, यह होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत को जल्द नया मुख्य न्यायाधीश मिलेगा।

अगले मुख्य न्यायाधीश के नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

भारत के मुख्य न्यायाधीश के बी.आर. गवई आगामी 23 नवंबर को पद छोड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले सरकार ने अगले मुख्य न्यायाधीश के नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें न्यायमूर्ति सूर्यकांत का नाम सामने‌ आ रहा है। भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने केंद्र सरकार से जस्टिस सूर्यकांत को अगले CJI के तौर पर नियुक्त करने की सिफारिश की है। जस्टिस सूर्यकांत भारत के मुख्य न्यायाधीश के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। ऐसे में वर्तमान मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई द्वारा अपने उत्तराधिकारी के लिए न्यायमूर्ति सूर्यकांत के नाम की सिफारिश भेजी गई है। अगर केंद्र उनकी सिफारिश को मान लेती है तो CJI गवई के 23 नवंबर को रिटायर होने के बाद 24 नवंबर को वे देश के 53वें CJI बनेंगे।

यह बन सकते हैं नये मुख्य न्यायाधीश

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस ही अपने उत्तराधिकारी का नाम सरकार को भेजते हैं। ऐसे में अगर न्यायमूर्ति सूर्यकांत नये न्यायाधीश बनते हैं तो‌ उनकी नियुक्ति के बाद, न्यायमूर्ति सूर्यकांत 24 नवंबर को अगले मुख्य न्यायाधीश बनेंगे और 9 फरवरी, 2027 तक लगभग 15 महीने तक इस पद पर रहेंगे।

Exit mobile version