Site icon Khabribox

भारतीय सेना ने LAC के पास 14,300 फीट की ऊंचाई पर स्थापित की छत्रपति शिवाजी की मूर्ति

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय सेना ने मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की एक मूर्ति को लंबी ऊंचाई पर स्थापित किया है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मूर्ति 14,300 फीट की ऊंचाई पर स्थित पैंगोंग झील के किनारे स्थापित की गई है। इस मूर्ति का बीते कुछ दिनों पहले 14 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला द्वारा अनावरण किया गया। यह जगह पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ लगने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के निकट है। जिस पर 14 कोर ने एक्स पर जानकारी दी। जिसमें कहा, “यह कार्यक्रम भारतीय शासक की अडिग भावना को मनाता है, जिनकी धरोहर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।” भारतीय सेना ने अपनी “प्राचीन रणनीतिक कुशाग्रता” को समकालीन सैन्य क्षेत्र में समाहित करने के प्रयास किए हैं।

Exit mobile version