Site icon Khabribox

भारतीय सेना ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर 76 फीट लंबा राष्ट्रध्वज फहराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया

लद्दाख की हेनले घाटी में सीमा विवाद के बीच भारतीय सेना ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। सेना ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर 76 फीट लंबा राष्ट्रध्वज फहराकर देश के दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है। इतनी ऊंचाई पर लहलहाते तिरंगे को देखकर देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। इससे पहले गांधी जयंती के अवसर पर लद्दाख में खादी से बनाया गया राष्ट्रध्वज फहराया गया।

दुश्मनों को भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

भारतीय सेना ने लद्दाख की हेनले घाटी में 15000 फीट की ऊंचाई पर 76 फीट लंबा राष्ट्रध्वज फहराया है, इस कीर्तिमान को रचते हुए सेना ने देश के दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है। दरअसल भारत और चीन के बीच सीमा विवाद वास्तविक नियंत्रण रेखा(LAC) पर 3,488 किलोमीटर के क्षेत्र में है जबकि भूटान के साथ चीन का विवाद 400 किलोमीटर की सीमा पर है। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने हाल ही में कहा था कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर घटनाक्रमों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन-चैन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है और जाहिर तौर पर इसका व्यापक रिश्तों पर भी असर पड़ा है। अब भारतीय सेना ने लद्दाख की हेनले घाटी में राष्ट्रधवज फहराकर दुश्मनों को करारा जवाब दिया है।

Exit mobile version