Site icon Khabribox

ग्लोबल मंच पर भारतीय ‘Cheese’ का बजा डंका, ब्राजील में जीते इतने पदक, पीएम ने दी बधाई

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के डेयरी उत्पादों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

भारत की उपलब्धि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्राजील में प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘Mundial do Queijo do Brasil 2026’ आयोजित हुई। जिसमें भारतीय चीज़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल चार पदक जीते हैं।
• सुपर गोल्ड: Eleftheria Gulmarg (Brie Style)
• ​गोल्ड: Yak Churpi-Soft (Nordic Farm, लेह-लद्दाख)
• ​गोल्ड: Eleftheria Brunost (Whey Cheese)
• ​सिल्वर: Eleftheria Kaali Miri (Belper Knolle Style)

​प्रधानमंत्री ने दी बधाई

​भारतीय डेयरी सेक्टर की इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर खुशी जताई है। उन्होंने खासतौर पर मौसम नारंग और तेनले नूरबू को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी सफलताएँ दुनिया के मंच पर भारत के कारीगरी वाले डेयरी सेक्टर को मजबूत बनाती हैं।

Exit mobile version