उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। महिला क्रिकेट वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय क्रिकेटर स्नेहा राणा के गृह जनपद आने पर भव्य स्वागत किया गया।
हुआ भव्य स्वागत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को वह अपनी जन्मभूमि देहरादून पहुंंची। जिस पर देहरादून एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। घर में उनका जोरदार स्वागत किया गया। जहां उनके रिश्तेदार और परिचित पहुंचे। उनके शानदार प्रदर्शन से सिनोला गांववासियों में भी उत्साह की लहर रहीं। घर में स्वागत के बाद वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने गयी। वनडे विश्व कप का खिताबी मुकाबला जीतने के बाद से देहरादून में हर तरफ स्नेह राणा के चर्चे चल रहे हैं। साथ ही कई लोगों ने उन्हें राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया है।