भारत की महिला हॉकी टीम ने नीदरलैंड्स के रोटरडम में एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण के मुकाबले के पहले मैच में अमरीका को 4-2 से हरा दिया है।
नवनीत कौर बनी प्लेयर ऑफ द मैच
भारत की दीप ग्रेस एक्का ने मैच के 31वें मिनट में पहला गोल किया। अगले ही मिनट में नवनीत कौर ने दूसरा गोल, 40वें मिनट में सोनिया ने तीसरा और 50वें मिनट में वंदना कटारिया ने चौथा गोल किया। अमरीका की ओर से डेनियला ग्रेगा और नताली कोनरथ ने दूसरा गोल किया। नवनीत कौर ने प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी जीती।
दोनों टीम के बीच दूसरे चरण का मुकाबला आज खेला जाएगा।
एफआईएच प्रो लीग में भारत 13 मैचों से 27 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। अमरीका के पांच अंक हैं और अर्जेंटीना 16 मैचों से 42 अंक लेकर प्रतियोगिता के खिताब पर दावा पक्का कर चुका है।