Site icon Khabribox

‘इंडियन आइडल सीजन 15’ का फिनाले, मानसी घोष ने जीती विनर की ट्रॉफी

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर शो ‘इंडियन आइडल सीजन 15’ का फिनाले हो गया है। साथ ही इस सीजन को अपना नया विजेता भी मिल गया है।

जीती इंडियन आइडल की ट्राॅफी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार 6 अप्रैल को इसका फाइनल हुआ। इस सीजन की विनर की ट्रॉफी मानसी घोष ने अपने नाम की है । इंडियन आइडल के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर मानसी के जीत की घोषणा की गई। साथ बधाई दी। ट्वीट में लिखा, ‘इंडियन आइडल सीजन 15 जीतने पर मानसी घोष को बहुत-बहुत बधाई! क्या आवाज है, क्या सफर है! वाकई काबिल-ए-तारीफ आपने हर प्रदर्शन को यादगार बनाया।’

Exit mobile version