Site icon Khabribox

भारतीय मूल के पराग अग्रवाल होंगे ट्वीटर के नए सीईओ, जानें उनके बारे में

ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी ने कंपनी के सीईओ का पद छोड़ दिया है। अब उनकी जगह भारतीय मूल के अधिकारी पराग अग्रवाल कंपनी के नए सीईओ होंगे। डोर्सी ने ट्वीट कर बताया कि पराग अग्रवाल अब सीईओ बन रहे हैं। हमारी कंपनी के बोर्ड ने सारे विकल्प खंगालने के बाद सर्वसम्मति से इसके लिए पराग को चुना है। वो कंपनी और इसकी ज़रूरतों को काफ़ी गहराई से समझते हैं, इसलिए वो काफ़ी समय से मेरी भी पसंद रहे हैं।

पराग अग्रवाल IIT बॉम्बे से ग्रेजुएट

पराग अग्रवाल का जन्म भारत में हुआ। वह IIT बॉम्बे से ग्रेजुएट हैं। ट्विटर के अलावा पराग अग्रवाल याहू, माइक्रोसॉफ्ट और एटीएंडटी जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं। पराग पिछले एक दशक से ट्विटर से जुड़े हुए हैं। उन्होंने Distinguished Software Engineer के रूप में ट्विटर ज्वाइन किया और फिर Chief Technology Officer बने। CTO के रूप में पराग ट्विटर की तकनीकी, रणनीति और उपभोक्ता, राजस्व की देखरेख के लिए जिम्मेदार थे। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में B.Tech की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी पूरी की। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से ट्विटर टीम के सदस्य पराग अग्रवाल की अनुमानित संपत्ति $ 1.52 मिलियन है। वह 2011 से ट्विटर में काम कर रहे हैं। अक्टूबर 2018 में पराग को ट्विटर में बतौर CTO नियुक्त किया गया था।

Exit mobile version