Site icon Khabribox

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को मिली मॉरीशस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, एक क्लिक में पढ़िए

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अभी मॉरीशस के दौरे पर है। पीएम नरेंद्र मोदी को अब तक 20 देश अपना सर्वोच्च सम्मान दे चुके हैं। वहीं अब मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने भी बड़ी घोषणा की है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार द ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन से सम्मानित किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। जब किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया जाने वाला 21वां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। इससे इससे पहले पीएम मोदी को 20 देशों ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया था। मॉरीशस सरकार ने पीएम मोदी को भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके योगदान के लिए अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्रदान किया है।

Exit mobile version