Site icon Khabribox

म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड में भारतीय सिंगर फाल्गुनी शाह को मिला अवार्ड, देखें लिस्ट


ग्रैमी अवॉर्ड शो 2022 का लॉस वेगास में शानदार आगाज हुआ। हर साल ये अवॉर्ड लॉस एंजेलिस में होता था लेकिन इस साल लॉस वेगास के एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरीना में ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। कोरोना संक्रमण के चलते इस आयोजन की जगह बदली गयी।

लॉस वेगास में किया गया आयोजन-

ग्रैमी पुरस्कार समारोह का आयोजन रविवार रात लॉस वेगास में किया गया। हर साल ग्रैमी का आयोजन ‘रिकॉर्डिंग अकादमी’ करती है।

गायिका फाल्गुनी शाह को किया गया ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित-

इसमें न्यूयॉर्क में रहने वाली भारतीय-अमेरिकी गायिका फाल्गुनी शाह को ‘ए कलरफुल वर्ल्ड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

देखें विनर्स की पूरी लिस्ट-

सॉन्ग ऑफ द ईयर- लीव द डोर ओपन
बेस्ट रॉक सॉन्ग – फू फाइटर्स
बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस- फू फाइटर्स
बेस्ट रैप सॉन्ग- जेल
बेस्ट कंट्री एल्बम- स्टार्टिंग ओवर
बेस्ट रॉक एल्बम- फू फाइटर्स
बेस्ट कंट्री ग्रुप परफॉर्मेंस -यंगर मी
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट- ओलिवया रोड्रिगो
बेस्ट प्रोग्रेसिव एल्बम – टेबल फॉर टू
बेस्ट रैप परफॉर्मेंस- फैमिली टाइज
प्रोड्यूसर ऑफ द इयर – जैक एंटोनॉफ
बेस्ट कॉमेडी एल्बम- सिंसियरली
बेस्ट ट्रेडिशनल पॉप वोकल एल्बम – लव फॉर सेल
बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस – ड्राइवर्स लॉयसेंस
बेस्ट म्यूजिक वीडियो- फ्रीडम
बेस्ट रीमिक्स रिकॉर्डिंग- पैसेंजर
बेस्ट डांस- अलाइव
बेस्ट अमेरिकन एल्बम- नेटिव सन्स
बेस्ट जैज इंस्ट्रूमेंटल एल्बम- स्काईलाइन
बेस्ट न्यू एज एल्बम- डिवाइन टाइड्स
बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम- मदर नेचर
बेस्ट ग्लोबल म्यूजिकल परफॉर्मेंस – मोहब्बत (अरुज आफताब)
बेस्ट सॉन्ग रिटेन फॉर विजुअल मीडिया – ऑल आईज ऑन मी
बेस्ट चिल्ड्रन एल्बम अवॉर्ड- फाल्गुनी शाह

Exit mobile version